कुनबी समाज ने दिया एकजुटता पर बल
शाहपुर| क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज का मिलन समारोह रविवार को आदिवासी मंगल भवन में रखा गया था। इस मौके पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख बतौर अतिथि मौजूद थे। समारोह में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जीएस धोटे,नामदेव पांडे समेत अन्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। इसके अलावा समाज से अपनी कर्मभूमि के सम्मान का ध्यान रखने के लिए कहा गया। महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर कैलाश पाटनकर, एमआर पारखे, टारजन चढ़ोकार, राजेश भोपते, व्यंकट धोटे, अजाबराव कुबड़े, संतोष सराटकर आदि मौजूद थे।