पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति पत्नी का मनमुटाव मिटा तो बच्चों को मिले माता िपता

पति-पत्नी का मनमुटाव मिटा तो बच्चों को मिले माता-िपता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की दी समझाइश

{प|ी, बच्चों के साथ पति के घर लौट आई

लीगलरिपोर्टर|बैतूल

परिवारपरामर्श समिति और पुलिस की पहल से दो परिवारों की खुशियां उन्हें वापस मिल गई हैं। एक पति की मायके में रहने वाली प|ी-बच्चे वापस लौट आए हैं, तो दूसरे मामले में एक दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां से मिलवाया। यह सब समझाइश के बल पर हो सका है। दोनों ही परिवारों के घरों में अब खुशियां वापस लौट आई हैं।

चारमाह से मायके में थे प|ी-बच्चे

मुलताईके मोहन की प|ी राधिका घरेलू विवाद में अपनी चार साल की बेटी के साथ डहरगांव मायके चली गई थी। चार माह बीतने के बावजूद पति के घर वापस नहीं लौटी थी। इस पर मोहन ने एसपी राकेश जैन को आवेदन कर अपनी व्यथा बताई। उसके मुताबिक राधिका के माता-पिता उसे वापस नहीं आने दे रहे हैं। इसका प्रकरण भी परिवार परामर्श केंद्र बैतूल में चल रहा है।

परिवार परामर्श केंद्र की सलाहकार मीरा एंथोनी ने मोहन से चर्चा कर उसे सलाह दी, कि उसकी प|ी को लेने के लिए वह स्वयं राधिका के मायके जाए। इस पर मोहन ने असमर्थता जताते हुए पुलिस का सहयोग मांगा।

श्रीमती एंथोनी ने मोहन की बातों को समझकर मुलताई थाने में हेडकांस्टेबल दुरक सिंग धुर्वे से चर्चा की। इस पर उन्होंने मुलताई थाने के कांस्टेबल विनायक, मनीष को मोहन के साथ डहरगांव भेजा। वहां राधिका को समझाने पर वह अपने पति-बच्चे के साथ वापस घर लौट गई। इससे एक परिवार उजड़ने ने बच गया।