पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने शुरू की नदी की सफाई

युवाओं ने शुरू की नदी की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। मासोद के युवाओं ने गांव की नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लेते हुए रविवार से सफाई अभियान शुरू किया है। युवाओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए नदी की सफाई शुरू की है। सुबह गांव के दर्जनों युवा नदी पर पहुंचे और अभियान शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव के अन्य युवा भी पहुंच गए और इस कार्य में सहयोग करने लगे। युवाओं को सफाई करता देख ग्रामीणों ने भी श्रमदान शुरू कर दिया। युवा हेमराज बरोदे, अलंकार सोनी, प्रवीण जायसवाल, भास्कर मगरदे आदि ने बताया कि गांव में हुए 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में युवाओं ने नदी को साफ रखने का संकल्प लिया था। संकल्प को पूरा करने के लिए अभियान शुरू किया है।