- Hindi News
- सारनी|पितरों को तर्पणसारनी के गायत्री प्रज्ञापीठ में पितरों को सामूहिक
सारनी|पितरों को तर्पणसारनी के गायत्री प्रज्ञापीठ में पितरों को सामूहिक
सारनी|पितरों को तर्पणसारनी के गायत्री प्रज्ञापीठ में पितरों को सामूहिक रूप से तर्पण किया जा रहा है। पितृपक्ष के तहत यहां रोजाना विधिविधान से तर्पण कार्य कराया जा रहा है।
मुलताई| ताप्तीसरोवर और गायत्री शक्ति पीठ में मंगलवार को सुबह पितृ मोक्ष अमावस्या पर तर्पण करने वालों की भीड़ लगी रही। ताप्ती तट पर बुधवार को भी तर्पण होगा। गायत्री शक्ति पीठ में अंतिम दिन महाराष्ट्र से भी लोग आए थे। पितृपक्ष में ताप्ती तट और गायत्री शक्ति पीठ में नि:शुल्क तर्पण कराया जाता है। पितृपक्ष अमावस्या पर सैकड़ों लोगों ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। सुबह से ही तर्पण और पिंडदान करने वालों की भीड़ लग गई थी। ताप्ती तट पर पंडित गणेश त्रिवेदी ने विधि विधान से तर्पण कराया। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी अमावस्या है जिससे सुबह तर्पण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमावस्या पर एक साथ सभी पितरों का तर्पण करने का विधान है। इसलिए ज्यादा भीड़ रहती है। गायत्री शक्ति पीठ में तीन पालियों में तर्पण कार्य कराया गया। गायत्री परिवार के दिनेश साहू ने बताया कि पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण के साथ पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी कराया गया। तर्पण करने वालों को एक-एक फलदार पौध देकर इसे पालने का संकल्प दिलाया गया है।
मुलताई| मंगलवार को ताप्ती तट पर सामूहिक रूप से पितरों की तृिप्त के लिए सामूहिक तृर्पण किया गया।
पितरों की तृप्ति के लिए हुआ सामूहिक तर्पण