आमला कॉलेज बना वाॅलीबाल चैंम्पियन
सरकारीकॉलेज बगडोना सारनी की मेजबानी में मंगलवार को कॉलेज स्तर की वालीबाॅल स्पर्धा हुई। इसमें आमला के शासकीय कॉलेज की टीम विजेता रही। जबकि आमला के ही नंदकिशोर पटेल महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया।
शोभापुर कॉलोनी के क्लब में मंगलवार को कॉलेज स्तर की स्पर्धा हुई। सरकारी कॉलेज सारनी, आमला, मुलताई और नंदकिशोर पटेल कॉलेज आमला की टीमों ने हिस्सा लिया। मैच का संचालन कर रहे भूपेंद्र पाटनकर ने बताया कि शुरुआत पूजन के साथ हुई। फाइनल मैच शासकीय कॉलेज आमला, मुलताई और नंदकिशोर पटेल कॉलेज आमला के बीच मैच हुआ। इसमें शासकीय कॉलेज आमला की टीम विजेता रही। अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया। प्राचार्य प्रमिला वाधवा ने बताया कि स्पर्धा को सफल बनाने के लिए डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने विशेष योगदान दिया। निर्णायक संजू नागले, राजेंद्र कुमार, विनय राठौर और अखिलेश विश्वकर्मा रहे।