- Hindi News
- बकायादारों ने किराया जमा नहीं किया नगर पालिका ने की तीन दुकानें सील
बकायादारों ने किराया जमा नहीं किया नगर पालिका ने की तीन दुकानें सील
नगरपालिकाकी दुकानों का किराया समय पर जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार को नगरपालिका ने कार्रवाई की। तीन दुकानों को सील किया। नपा की कार्रवाई को देखते हुए बकायादारों ने किराए की राशि जमा करना शुरू कर दिया है। दो घंटे के भीतर आधा दर्जन दुकानदारों ने 1 लाख 50 हजार रुपए किराए की राशि जमा कर दी। बस स्टैंड कांप्लेक्स के दो दर्जन से अधिक दुकानदार पिछले कई सालों से नगर पालिका को किराया नहीं दे रहे थे। इस स्थिति में नगर पालिका ने बकायादारों को किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी दुकानदार किराया जमा करने को तैयार नहीं थे। इस स्थिति में दुकानेंं सील करने की कार्रवाई की गई। तीन दुकाने सील होते ही आधा दर्जन दुकानदारों ने राशि जमा कर दी है। शेष दुकानदारों को बुधवार तक किराया जमा करने का समय दिया है। इसके बाद किराया जमा नहीं होने पर दुकानें सील कर दी जाएगी।