दुर्घटना में बुजुर्ग, बाइक सवार घायल
दुर्घटना में बुजुर्ग, बाइक सवार घायल
मुलताई| दोअलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए है। छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुकाखेड़ी नदी की एप्रोच पुलिया मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से ग्राम पिपरिया निवासी हरीश कड़वे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया। प्राथमिक उपचार के बाद हरीश को जिला अस्पताल रैफर किया गया। दूसरी घटना नगर में बैतूल रोड क्षेत्र में हुई। एनस निवासी शंकर उमराव (50) को यात्री बस ने टक्कर मार दी। जिससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।