पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर ट्रेनर देरी से आए पार्षदों ने किया हंगामा

मास्टर ट्रेनर देरी से आए पार्षदों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका के सभा कक्ष में मंगलवार को लगे विकेंद्रीकृत जिला योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण की औपचारिकता निभाई जा रही है। प्रशिक्षण लेने वाले सदस्य सुबह 11 बजे सभा कक्ष में पहुंच गए थे लेकिन प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों का अता-पता नहीं था। लगभग एक घंटे तक सदस्य मास्टर ट्रेनर का इंतजार करते रहे। इसके बाद परेशान होकर लौट गए। विकेंद्रीयकृत जिला प्रशिक्षण के पहले दिन ताप्ती, तिलक, भगतसिंह, सुभाष, शास्त्री, गुरुसाहब, महावीर और विवेकानंद वार्ड के पार्षदों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नपा उपयंत्री सहित सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रशिक्षण दिया जाना था। मास्टर ट्रेनर नहीं होने से वार्ड स्तरीय नियोजन दल के सदस्य परेशान होकर वापस लौट गए। इसके बाद पार्षद श्री कोड़ले ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। श्री कोड़ले का कहना था कि प्रशिक्षण देने वाले दो मास्टर ट्रेनर एनके मीना और जयप्रकाशी धुर्वे निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे हैं। जयप्रकाशी धुर्वे एक घंटा देरी से पहुंची है। ऐसे में वार्ड के लोग परेशान होकर चले गए।