पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाप डेम में स्नान कर रहे दो युवकों की डूबने से मौत

स्टाप डेम में स्नान कर रहे दो युवकों की डूबने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खापा(बानूर)के पास सातआसरा स्टॉप डेम पर रविवार सुबह स्नान कर रहे भुतईखेड़ी के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव का बाहर निकाला। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।

भुतईखेड़ी निवासी चेतन पिता महादेव हारोड़े (15) और धीरज पिता सुदामा हारोड़े (18) दोनों मवेशी चराने खेत पर गए थे। मवेशी चराने के दौरान सातआसरा स्टॉप डेम में स्नान करने उतर गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। कुछ दूरी पर गोंदिया हारोड़े भी मवेशी चरा रहा था। दोनों युवकों को डूबता देख गोंदिया ने इसकी सूचना गांव पहुंचकर ग्रामीणों और साईंखेड़ा पुलिस को दी। सूचना पर साईंखेड़ा थाना प्रभारी डीपी सूर्यवंशी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि युवकों के शव को खोजने के लिए मछुआरों को बुलाया गया। मछुआरे जाल डालकर स्टॉप डेम में शव को खोजते रहे। दो घंटे के बाद दोनों का शव जाल में फंस। दोनों के शव का बाहर निकालकर मर्ग कायम किया है। स्टॉपडेम में दो युवकों की एक साथ मौत की सूचना बुतईखेड़ी में पहुंचते ही गांव में मातम छा गया।