पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृिष क्रांति रथ: सुनी समस्या, बताए उन्नत खेती करने के गुर

कृिष क्रांति रथ: सुनी समस्या, बताए उन्नत खेती करने के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। कृषि क्रांति रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहा।

नगर संवाददाता|मुलताई

कृषिक्रांति रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में जानकारी दे रहा है। किसानों को फसलों के उत्पादन को लेकर रही समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है। शासन की योजनाओं की जानकारी भी किसानों को देकर लाभ लेने की समझाइश दी जा रही है। रविवार को कृषि क्रांति रथ ने सेमरिया, बरखेड, जाम और डहुआ के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग के एसडीओ आरजी वानखेड़े ने कहा कि अधिक उत्पादन लेने के लिए किसान खेतों में रसायनिक खाद और दवाओं का छिड़काव करने लगा है। जिससे जमीन की उर्वरक क्षमता कम होते जा रही है। उन्होंने किसानों को मिट्टी का परीक्षण कराने के बाद भी आवश्यकतानुसार पोषक तत्वों का उपयोग करने की समझाइश दी। रथ में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल है। जिन्होंने किसानों को खेती के साथ कटहल सहित अन्य प्रकार के पौधे लगाकर आर्थिक रूप से मजबूत होने की समझाइश दी। किसानों ने सोयाबीन सहित सब्जियों पर होने वाले रोग के बारे में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से चर्चा की।