पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच सचिव पर लगाया विकास नहीं करने का आरोप

सरपंच-सचिव पर लगाया विकास नहीं करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ग्रामपंचायत हेटी के अंतर्गत आने वाले खापा उमरिया गांव के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास कार्य नहीं करने और शासन की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम से भी शिकायत की है। ग्रामीण रेवाराम मोरले, भोलाराम मोरले, जियालाल आदि ने बताया कि हरिजन आदिवासी बाहुल्य गांव होने से सरपंच और सचिव ने अभी तक गांव में सीसी रोड का निर्माण नहीं किया है। कपिलधारा कूप निर्माण के तहत स्वीकृत कुएं अधूरे हैं। शौचालय स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनाए गए है। विधायक निधि से बनने वाला चौपाल का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा अन्य कार्य भी अधूरे पड़े हैं। इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।