परमंडल में किसान महापंचायत कल
मुलताई : किसानसंघर्ष समिति की 223 वीं किसान महापंचायत 12 दिसंबर को परमंडल में होगी। किसान संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. सुनीलम ने बताया कि किसान महापंचायत में 17 वें शहीद किसान स्मृति सम्मेलन, किसान घोषणा पत्र, 10 और 11 जनवरी को सांडिया में शहीद किसानों की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यूरिया की कालाबाजारी, बिजली समस्या सहित किसानों की अन्य परेशानियों पर भी चर्चा होगी।