रेलवे ट्रैक पर मिला ग्रामीण का शव
मुलताई : परमंडलरेलवे गेट के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान सांडिया निवासी चंद्रकांत कापसे (49) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अभिषेक कापसे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चंद्रकांत की दिमागी हालत ठीक नहीं है। अत्यधिक शराब पीते हैं। सुबह बाइक से घूमने जाने का कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। मोबाइल पर फोन आया कि परमंडल रेलवे गेट के पास ट्रैक पर उसके पिता का शव पड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।