हेमंत शर्मा को फलों से तौला
मुलताई : गांधीवार्ड में बुधवार को नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा को वार्डवासियों ने फलों से तौला। गांधी वार्ड निवासी सुनीता राजेंद्र वानखेड़े ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शर्मा को नगर और वार्ड की समस्या से अवगत कराया है। श्री शर्मा ने सभी समस्या को प्राथमिकता से दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद रेखा शिवहरे ने भी वार्डवासियों को संबोधित किया।