पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में शुरू होगी धान मक्का की खरीदी

मंडी में शुरू होगी धान-मक्का की खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. शुक्रवार को मंडी समिति की बैठक उपस्थित सदस्य।

नगर संवाददाता| मुलताई

कृषि उपज मंडी परिसर में इस साल सहकारी समिति के माध्यम से धान और मक्का की खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को मंडी समिति की बैठक में खरीदी को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा मंडी परिसर में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए टेंडर निकालने का भी निर्णय लिया गया। मंडी अध्यक्ष श्यामरती धुर्वे की उपस्थिति में मंडी समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने सहकारी समिति के माध्यम से धान और मक्का की खरीदी के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने की बात कही। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। मंडी सदस्य नरेंद्र साहू ने कहा कि धान और मक्का बेचने आने वाले किसानों को मंडी में सुविधाएं मिलना चाहिए। चिंटू खन्ना ने परिसर में साफ-सफाई और किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने की बात कही। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि बाउंड्रीवाल, गेट सुधर कार्य और नए भवन में बिजली फिटिंग सहित अन्य कार्यों के लिए ई-टेंडर होगा। उन्होंने बताया कि धान-मक्का की खरीदी के लिए प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। अब तक 144 किसान पंजीयन भी करा चुके हैं।