पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासोदके युवाओं ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर गांव और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से एसडीएम पंकज जैन को अवगत कराया। युवाओं ने दस दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर मासोद बंद कर आठनेर मार्ग पर चक्काजाम करने की बात कही है। युवा भास्कर मगरदे, प्रवीण जायसवाल, लोकेश झरबड़े, निलेश लाडे, राहुल अमरूते आदि ने बताया कि ग्रामीण पिछले कई सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। युवाओं ने एसडीएम श्री जैन से मांगों का निराकरण करने की मांग की।

युवाओं ने बताया कि दस साल से ग्रामीण मासोद में कॉलेज खोलने की मांग कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया गया मासोद के किसानों को वंचित रखा गया, मासोद सौ से अधिक गांवों का केंद्र हैं इस ब्लॉक बनाया जाना चाहिए, लोक सेवा केंद्र खोला जाए, शासकीय उच्च. मा. स्कूल में बीस सालों से दस से अधिक पद खाली है, शिक्षकों की पदस्थापना की जाना चाहिए, मासोद में रसोई गैस एजेंसी खोलना प्रस्तावित हुआ था, इसे अन्य गांव में खोला गया है। जिसकी जांच की जाना चाहिए। पंचायत के कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने, मासोद को टप्पा तहसील बनाकर सप्ताह में एक दिन तहसीलदार गांव पहुंचकर किसानों की समस्या का निर्धारण करे। इस प्रकार की व्यवस्था की जाए।