पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक अक्टूबर तक बकायादारों ने राशि जमा नहीं की तो नगरपालिका करेगी कार्रवाई

एक अक्टूबर तक बकायादारों ने राशि जमा नहीं की तो नगरपालिका करेगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमओमोहम्मद सलीम ने बताया कि बकायादार नपा कार्यालय और शिविर में आकर राशि जमा कर सकते हैं। 1 अक्टूबर के बाद बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। अवैध नल कनेक्शनधारी शिविर में राशि जमा करके नल कनेक्शन को वैध करा सकते हैं।

नगरवासियों पर इतना है बकाया

नपाको नगरवासियों से करों के रूप में 90 लाख 86 हजार 347 रुपए वसूल करना है। जिसमें संपत्ति कर का 16 लाख 35 हजार रुपए, समेकितकर 25 लाख 18 हजार 348, जलकर 24 लाख 10 हजार 254, भवन भूमि किराया 18 लाख 12 हजार 182, शिक्षा उपकर 4 लाख 43 हजार 103 और नगरीय विकास कर 2 लाख 67 हजार 381 रुपए बकाया है। उक्त बकाया राशि पुराने वर्ष और अप्रैल 14 से अगस्त 14 तक की है।

नगर संवाददाता| मुलताई

नगरपालिका का खजाना खाली होने से नगर में विकास कार्य को रुक से गए हैं। वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य नहीं हो रहे हैं। खजाना भरने के लिए नपा ने विशेष वसूली अभियान शुरू किया है। वार्डों में वसूली के लिए शिविर लगाए जाएंगे। एक अक्टूबर तक शिविर में विभिन्न करों के बकायादारों को राशि जमा करना होगा। इसके बाद नपा बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। नपा के पास राशि नहीं होने से दर्जन भर वार्डों में स्वीकृत हुए निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए है। ठेकेदार भुगतान नहीं होने के डर से काम शुरू नहीं कर रहे हैं। जिससे वार्डवासियों को सड़क, नाली सहित अन्य सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि नगर पालिका के विभिन्न करों की वसूली के लिए वार्डों में शिविर लगाए जाए रहे हैं। 27 सितंबर को जिला सहकारी केंद्रीय बैक, 29 को बिरूल रोड पर आबकारी परिसर में, 30 को मटन मार्केट के पास और 1 अक्टूबर को अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास शिविर लगेगा।