पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयघोष के साथ रामलीला ध्वज पूजन हुआ

जयघोष के साथ रामलीला ध्वज पूजन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्ण-सुदामा के मिलन ने जमाया रंग

सारनी| रामरख्यानीस्टेडियम में गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। जागरण के दौरान कृष्ण-सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई। “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो…” भजन पर प्रस्तुति हुई। इस दौरान बैतूल से आए योगेश शर्मा ने भी देवी गीत प्रस्तुत किए। नेहा चौधरी ने पैरों विच घुंघरू की प्रस्तुति दी। तो वहीं दिलीप बारस्कर ने शिर्डी में पावन.. गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुरुआत गणपति राखों मेरी लाज भजन से हुई। जागो हे जगदंबे जागो हे ज्वाला आरती प्रस्तुत की गई।





शनिवार रात को यहां कव्वाली का जंगी मुकाबला होगा। इसमें मुंबई की रूबी ताज और एजाज जानी के बीच मुकाबला होगा।

मुलताई। रामलीला के लिए शुक्रवार को गांधी चौक में हनुमान जी के ध्वज का पूजन हुआ

नगर संवाददाता|मुलताई

नगरमें शुक्रवार को रामलीला के मंचन के लिए गांधी चौक में हनुमान जी के झंडे का पूजन और रामलीला के लिए उनका आव्हान हुआ। बाजे-गाजे से श्रद्धालुओं ने ताप्ती तट स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से ध्वज लाया। पूजन के बाद रामलीला मंडल के सदस्यों ने आकर्षक झांकियों के साथ लीला का मंचन करने का निर्णय लिया। दशहरे के बाद से नगर में शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई है। रामलीला मंडल के सदस्यों ने बाजे-गाजे के साथ मंदिर से ध्वज लाया। पंडित दिनेश चंद्र शर्मा और पं. गणेश त्रिवेदी ने श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान सहित अन्य पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों से पूजन कराया। कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, निर्मल मिश्रा, बालकिशन चंदेल, किशोर मिश्रा, निक्की मिश्रा, चाणक्य शर्मा, टीनू मिश्रा, अंकुर तिवारी, गोल्डी अग्रवाल आदि ने हनुमान जी का आव्हान कर पूजन किया। राम-लक्ष्मण जानकी, जय बोलों हनुमान की जयकारे के साथ झंडे की परिक्रमा लगाकर ध्वज फहराया गया। अष्टमी को किरीट पूजन और दशहरे के बाद कथा का मंचन किया जाएगा।