- Hindi News
- कंडेक्टर 20 हजार लेकर फरार, ड्राइवर की जहर खाने से मौत
कंडेक्टर 20 हजार लेकर फरार, ड्राइवर की जहर खाने से मौत
कंडेक्टर 20 हजार लेकर फरार, ड्राइवर की जहर खाने से मौत
बैतूल| एककंडेक्टर माल भाड़े के 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। ट्रक मालिक ने ड्राइवर पर पैसे को लेकर दबाव बनाया तो उसने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलताई के गुरु साहब वार्ड निवासी नूर मोहम्मद पिता शेख नवाब मुलताई के बबलू शिवहरे का ट्रक चलाते थे। वह ट्रक लेकर रायपुर गए थे। ट्रक पर एक अनजान कंडेक्टर को ट्रक मालिक के कहने पर रखा लिया था। कंडेक्टर रायपुर में माल भाड़े के 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। ड्राइवर ने रविवार को मुलताई पहुंचकर ट्रक मालिक को जानकारी दी। इस पर ट्रक मालिक ने पैसे को लेकर नूर मोहम्मद को चांटा मारकर गाली गलौच की। जिस पर ड्राइवर ने रात में जहर खा लिया। परिजन उसे मुलताई अस्पताल ले गए। यहां से उसे बैतूल रैफर कर दिया। सोमवार को दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।