पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड किनारे बने हाॅकर्स जोन से हटाए शेड

रोड किनारे बने हाॅकर्स जोन से हटाए शेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। बैरियर नाके के पास बने हाॅकर्स जोन से नपा ने हटावाया अतिक्रमण

नगर संवाददाता|मुलताई

बैरियरनाके पर अमरावती रोड के किनारे बने हाॅकर्स जोन पर दुकानदारों ने स्थाई शेड बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। सोमवार को नगर पालिका के अमले ने दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने के लिए नपा ने रविवार को शाम 4 बजे तक का समय दिया था। इसके बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके बाद नपा को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना पड़ा। दोपहर तीन बजे नगर पालिका उपयंत्री सीएल चौरे नपा कर्मचारियों के साथ हाॅकर्स जोन के ऊपर से अतिक्रमण हटाने पहुंचे। श्री चौरे ने दुकानदारों को एक घंटे में हाॅकर्स जोन के ऊपर से स्वयं ही शेड हटाने के निर्देश दिए। शाम को तहसीलदार अशोक डेहरिया, नायब तहसीलदार सविता यादव मौके पर पहुंचे। समझाइश का दुकानदारों पर असर नहीं हुआ तो उन्होंने सामग्री जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद दुकानदारों ने तेजी से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। शाम छह बजे तक हाकर्स जोन के ऊपर से स्थाई शेड हटाए गए। सीएमओ ने कहा कि रेस्ट हाऊस के पास बने हाॅकर्स जोन नंबर 1 पर भी दुकानदारों ने शेड बनाकर रखे हैं। जिन्हें चिन्हित किया है।