पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमंडल के किसानों ने मांगा खराब फसल का मुआवजा

परमंडल के किसानों ने मांगा खराब फसल का मुआवजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। परमंडल के किसानों ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को बताई समस्या

तहसील पहुंचकर किसानों ने सर्वे कराने की मांग

नगर संवाददाता|मुलताई

परमंडलके किसान खराब फसलों का मुआवजा सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों ने नायब तहसीलदार सविता यादव को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की है।

किसान विनोदी बुआड़े, टंटी चौधरी, गजानंद चौरे, शिवलु चौरे आदि ने बताया कि अधिक बारिश से सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। जिसका अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ किसानों ने बताया कि मुलताई के साप्ताहिक बाजार में किसान सब्जी बेचने आते हैं। बाजार ठेकेदार किसानों ने नियम विरुद्ध वसूली करता है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि परमंडल से मुलताई की दूरी लगभग तीन किमी है। इसके बाद भी बस में पांच रुपए की बजाय दस रुपए किराया लिया जा रहा है। किसानों ने सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।