- Hindi News
- किराया जमा नहीं करने वालों की दुकानें होगी सील, थमाए नोटिस
किराया जमा नहीं करने वालों की दुकानें होगी सील, थमाए नोटिस
समय पर किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें होंगी सील
नगर संवाददाता|मुलताई
बसस्टैंड परिसर में बनी दुकानों का समय पर किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील की जाएगी। नगर पालिका ने दुकानदारों को 15 दिनों में किराए की राशि जमा करने के लिए नोटिस दिया है। दो दर्जन दुकानदार ऐसे है जिन्होंने ने पिछले आठ सालों से किराया जमा नहीं किया है। नपा ने बस स्टैंड परिसर में 241 दुकानें बनाई है। दुकानों के साइज के आधार पर नपा ने किराए का निर्धारण किया है। नाममात्र का किराया होने के बाद भी दुकानदार नपा में किराया राशि जमा नहीं कर रहे हैं। किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नपा ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। नगर पालिका सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि 25 दुकानदारों को किराए की राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए है। किराए की राशि जमा करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद दुकानें सील करने की कार्रवाई की जाएगी। 25 दुकानदारों पर 11 लाख रुपए से अधिक का किराया बकाया है।