मकान से सोयाबीन, चना चोरी
मुलताई| प्रभातपट्टन रोड पर स्थित सूने मकान से तीन लोगों ने मिलकर 5 बोरे सोयाबीन और 2 बोरा चना चोरी किया था। पुलिस ने तीनों चोरों को पकड़कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को रात में रमेशचंद्र खंडेलवाल के सूने मकान से पांच बोरे सोयाबीन और दो बोरा चना चोरी हुआ था। इसी रात को पुलिस ने गश्त के दौरान अनाज से लदा एक ऑटो को पकड़ा था। ऑटो ड्राइवर दुर्गेश नागले निवासी कामथ, मुन्ना धुर्वे और राजेश साहू से अनाज के संबंध में पूछताछ करने श्री खंडेलवाल के मकान से अनाज चोरी करने की बात सामने आई। पुलिस ने तीनों के पास से तीन बोरा सोयाबीन और दो बोरा चना बरामद किया है।