माजरी में नशा उन्मूलन शिविर आज
माजरी में नशा उन्मूलन शिविर आज
मुलताई| प्रभातपट्टन के माजरी में 23 सिंतबर को ब्लॉक स्तरीय मद्यपान, नशाखोरी, तंबाकू उन्मूलन शिविर लगेगा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शिविर लगाया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटनकर और विश्वनाथ धोटे ने बताया कि माजरी की महिलाओं द्वारा गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में जिले के सभी संस्थाओं को जानकारी देने और प्रेरित करने के लिए शिविर रखा गया है। शिविर में जिला समन्वयक शिवपाल सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।