- Hindi News
- मुलताई| आष्टामें गुरुवार से प्राचीन मां काली मंदिर में प्राण
मुलताई| आष्टामें गुरुवार से प्राचीन मां काली मंदिर में प्राण
मुलताई| आष्टामें गुरुवार से प्राचीन मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और देवी पुराण कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। देवी प्रतिमा के साथ सुबह गांव में बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकली। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही देवी पुराण कथा भी शुरू हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राचीन मंदिर में देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। नवरात्र भर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ अन्य अनुष्ठान होंगे। कथा का वाचन भूषण पं. श्रीश्री 1008 संत कमलेश मुरारी द्वारा किया जा रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू