पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालक अपने बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल

पालक अपने बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभातपट्टनके अमरावती घाट के बालक प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक अध्यापिका के खिलाफ बच्चों के पालकों ने मोर्चा खोल िदया है। पालकों ने गुरुवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। पालकों का कहना है कि जब तक सहायक अध्यापिका का स्थानांतरण नहीं हो जाता बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। सरपंच राजू संत सहित अन्य पालकों ने बताया कि सहायक अध्यापिका माया आठनेरे का बच्चों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। बिना वजह बच्चों की पिटाई लग देती है। जिससे बच्चे डरे हुए है। अध्यापिका के डर से बच्चे भी स्कूल जाना नहीं चाहते हैं। पालक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचते हैं तो सहायक अध्यापिका बच्चों पर दबाव बनाती है। सहायक अध्यापिका की शिकायत कलेक्टर, बीआरसी, जनपद पंचायत सीईओ को भी की है। इसके बाद भी सहायक अध्यापिका को हटाया नहीं गया है। पालकों का कहना है कि सहायक अध्यापिका स्कूल में दिए जाने वाले दोपहर भोजन में गड़बड़ी कर सकती है। पालकों ने बताया कि बुधवार को जनपद पंचायत सीईओ पीएस सरयाम को आवेदन देकर अध्यापिका को हटाने की मांग की थी। अब जब तक अध्यापिका को स्कूल से नहीं हटाया जाता है तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। प्रभारी प्रधान पाठक पंजाबराव चरपे ने बताया कि बीएलओ मीटिंग में होने से स्कूल नहीं गए थे। बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे इसके बारे में जानकारी नहीं है। स्कूल में कुल 48 बच्चे दर्ज है।