पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान ज्ञान केंद्र का लोकार्पण

किसान ज्ञान केंद्र का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान ज्ञान केंद्र का लोकार्पण

मुलताई| नगरमें लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बने किसान ज्ञान केंद्र और प्रशिक्षण भवन का गुरुवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने लोकार्पण किया। भवन बनने से अब किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण लेने बैतूल बाजार नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि विकास के लिए कृषि की उन्नति जरूरी है। किसानों को परिवर्तित फसल बोने की जरूरत है। जिपं उपाध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि फसल की अत्यधिक पैदावार लेने के लिए रसायनिक खाद और दवा का उपयोग हो रहा है। इस प्रकार की खेती से हम अनाज के साथ जहर भी पैदा करते जा रहे हैं। एसडीएम पंकज जैन ने कहा कि क्षेत्र के किसान मेहनती है। मार्गदर्शन देने की जरूरत है।

कृषि विभाग के उपसंचालक पीएस किरार ने कहा कि किसानों को जैविक और आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। भवन बनने से किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती करने का प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवसर पर जिपं सदस्य आशा शिवहरे, जनपद अध्यक्ष संगीता पिपरदे,कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष वीणा सूर्यवंशी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद धोटे, राजेश पाठक, संजू वराठे, मनीष शर्मा, चिंटू खन्ना सहित किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसडीओ आरजी वानखेड़े ने किया। फोटो 1