कृषि क्रांति रथ रवाना
कृषि क्रांति रथ रवाना
मुलताई| किसानोंको उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए गुरुवार को मुलताई और प्रभातपट्टन से कृषि क्रांति रथ गांवों के लिए रवाना हुआ। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने रथ को हरी झंडी दिखाई। श्री देशमुख ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। योजनाओं की जानकारी किसानों को नहीं मिल पाती है। रथ के माध्यम से किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी। एसडीएम पंकज जैन ने कहा कि कृषि क्रांति रथ जिस उद्देश्य से चलाया जा रहा है वह उद्देश्य तभी पूरा होगा जब रथ हर गांव में पहुंचेगा।