- Hindi News
- भगतसिंह हैं सुपर स्टार, हम भूल रहे हैं : साहू
भगतसिंह हैं सुपर स्टार, हम भूल रहे हैं : साहू
शहीद भगतसिंह देशवासियों के सुपर स्टार हैं। समय के साथ हम उनके बलिदान को भूलते जा रहे हैं। हमे घर-घर जाकर उनके बलिदानों के बारे में जानकारी देना होगा। तभी देश के बच्चों को भारत माता के सच्चे सपूत भगतसिंह के बारे में जानकारी रहेगी। यह बात शनिवार को नेहरु वार्ड के नागदेव मंदिर में भगतसिंह की जयंती पर गो क्रांति दल के गणेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भगतसिंह जयंती पर हर युवक अपने आस पड़ोस के बच्चों का मिठाई से मुंह मिठा कराए। बच्चों को बताए की आज भगतसिंह का जन्मदिन है। संजू पहलवान ने कहा कि भगतसिंह के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। गौरव पाटनकर, योगेश दियावार, धर्मेश साहू, संदीप चौधरी ने कहा कि भगतसिंह के जन्मदिन पर सभी युवाओं को अपने घर में दीपक लगाना चाहिए। जिससे घर और आस पड़ोस के लोगों को जयंती के बारे में जानकारी मिले। इस अवसर पर सचिन विश्वकर्मा, रूपेश सोनी, प्रीतम सिसोदिया, सुनील बिहारे, महेश मालवीय, गगन जायसवाल, दीपेश राऊत, विक्की साहू सहित अन्य युवाओं ने पौधरोपण भी किया।