पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. प्रभातपट्टनके माजरी में शुक्रवार रात को एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को बचाने के प्रयास में एक महिला भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। मासोद चौकी प्रभारी एसआई विकास कपिस ने बताया कि राजू पिता भोंदू सोने बैंक एजेंट का काम करता था। रात में राजू अपने रिश्तेदार महिला के घर पर गया था। जहां पर राजू ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। कमरे में से धुआं उठता दिखाई देने पर रिश्तेदार महिला कमरे में पहुंची। राजू को जलता देख उसने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। बताया जा रहा है कि राजू का रिश्तेदार महिला के साथ प्रेम संबंध थे। जिससे राजू महिला के घर पर ही रहता था। राजू के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है।