नियम विरुद्ध डायवर्सन का आरोप
मुलताई. शिवसेनाने तहसील में पदस्थ पूर्व एसडीएम जीआर पटले पर नियमों को ताक पर रखकर भूमियों के नामांतरण और डायवर्सन करने का आरोप लगाया है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है। शिवसेना के रजनीश गिरे, सुनील बारस्कर आदि ने बताया कि पूर्व में पदस्थ एसडीएम श्री पटले ने नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है। तत्कालीन एसडीएम ने अधिकांश प्रकरणों में नियमों को ताक पर रखकर आदेश जारी किए है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।