नवोदय में स्वच्छता अभियान शुरू
मुलताई. जवाहरनवोदय विद्यालय प्रभातपट्टन में स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू किया गया है। बीएमओ डॉ. केआर पाटिल ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। श्री पाटिल ने शारीरिक और सामाजिक स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य पी संजीवा रेड्डी ने छात्रों को हाथ धोने के तरीके बताए। छात्रा वरूणा काकोड़िया ने कविता के माध्यम से स्वच्छता के बारे में बताया।