पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य में देवत्व का उदय कराने महिलाएं संपन्न करा रही अनुष्ठान

मनुष्य में देवत्व का उदय कराने महिलाएं संपन्न करा रही अनुष्ठान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रमें नारी शक्ति का महत्व बताने के लिए गायत्री शक्ति पीठ में रोजाना सुबह महिलाएं पुरोहित बनकर अनुष्ठान संपन्न करा रही है।

सोमवार सुबह महिलाओं के मार्गदर्शन में सैकड़ों साधकों ने पंचकुंडीय यज्ञ में भाग लेकर विश्व कल्याण के लिए आहूति डाली। अनुष्ठान के साथ महिलाएं नि:शुल्क संस्कार भी संपन्न करा रही है। गायत्री शक्ति पीठ में मां शक्ति की आराधना के साथ पूजन में भी नारी शक्ति को महत्व दिया जा रहा है। गायत्री परिवार की महिलाएं पुरोहित बनकर सुबह 6 से 10 बजे तक यज्ञ, पूजन, संस्कार सहित अन्य अनुष्ठान करा रही है। सोमवार को मीरा देशमुख और उर्मिला देशमुख ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इनके अलावा निर्मला चौधरी, लीला मानकर, विद्यावती साहू आदि भी अनुष्ठान कराने में निपुण है। यज्ञ के बाद जन्मदिन और नामकरण संस्कार भी होता है। मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती को स्वर्ग बनाने के लिए सामूहिक साधना की जा रही है। गायत्री परिवार के टीके चौधरी, रामदास देशमुख, दिनेश साहू ने बताया कि नवरात्र पर्व नारी शक्ति के पूजन का है। जिससे अनुष्ठान कराने में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।





अनुष्ठान कराने वाली सभी महिलाएं शांतिकुंज में युग शिल्पी सत्र का प्रशिक्षण ले चुकी है।

मुलताई। गायत्री शक्ति पीठ में महिलाएं पुरोहित बनकर संपन्न करा रही अनुष्ठान, शक्ति पीठ में सुबह से शुरू हो जाते हैं अनुष्ठान।