पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन के पौधों में नहीं है फल्लियां, कैसे चुकाएंगे कर्ज

सोयाबीन के पौधों में नहीं है फल्लियां, कैसे चुकाएंगे कर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। खेड़लीबाजार के किसानों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को दिखाई सोयाबीन की फसल

नगर संवाददाता|मुलताई

यहदेखो इस साल खेतों में सोयाबीन की फसल ऐसी लगी हुई है। पौधे में पत्तियां तो हैं लेकिन फल्लियां नहीं लगी है। अब आप ही बताओ ऐसी फसल से समिति का कर्ज कैसे चुका पाएंगे। यह बात सोमवार को खेड़लीबाजार सहित आसपास गांवों के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अशोक डेहरिया से कही। जिला पंचायत सदस्य ईश्वरदास साबले के साथ दर्जन भर गांवों के ग्रामीण खेतों में लगी फसल का नमूना लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि अधिक बारिश से सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मूंग, मूंगफल्ली और सब्जी की फसल खराब हो चुकी है। इसके बाद भी अभी तक राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे नहीं किया है। किसान लगातार सर्वे कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों से फसल बीमा के नाम पर राशि ली जाती है। अब फसल खराब होने के बाद बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि खराब फसलों का उचित मुआवजा और बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जाता है तो कर्ज की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।