पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव आज

सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्विरोध संचालक चुनेंगे बैंक अध्यक्ष

{भीमपुर को छोड़कर 9 ब्लाॅकों के संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए

नगरसंवाददाता|बैतूल

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव में संचालकों के निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इससे अध्यक्ष पद के निर्विरोध निर्वाचित होने के कयास लगने लगे हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर पद को लेकर जोड़-तोड़ की कवायदें शुरू हो गई है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में संचालक पद के लिए बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन उम्मीदवारों के नाम वापस से भीमपुर को छोड़कर 9 ब्लाॅकों के संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। इनमें बैतूल से विनय भावसार, भैसदेही से अनिल ठाकुर और मुलताई से अशोक पांसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सहकारी क्षेत्रों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद पर भी संचालकों की तरह आम सहमति बन सकती है।

इससे अध्यक्ष निर्विरोध ही निर्वाचित होगा, तो दूसरी तरफ तीनों प्रबल दावेदार को देखते हुए अध्यक्ष पद पर चुनाव होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के चुनाव 30 सितंबर को होने वाले हैं। बैंक के अध्यक्ष कौन होगा? इसका फैसले को आने में अब केवल एक दिन शेष है।