आग लगने से 50 हजार का नुकसान
आग लगने से 50 हजार का नुकसान
मुलताई| बोरदेहीथाना क्षेत्र के आमरसाड़ धन्नू ढाना में एक किसान के मकान में आग लग गई। आगजनी से मकान सहित पचास हजार रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई। कमलेश उइके ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मकान में ताला लगाकर मेहमानी करने दूसरे गांव गए हुए थे। रात में मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से मकान सहित पचास हजार रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई।