इशिका अग्रवाल गरबा में प्रथम
इशिका अग्रवाल गरबा में प्रथम
मुलताई| लायंसक्लब के दो दिवसीय गरबा महोत्सव का रविवार रात को समापन हुआ। महोत्सव में ग्रुप (12 से 16 साल) में इशिका अग्रवाल ने शानदार गरबा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रावणी धामने ने द्वितीय और आर्दश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी ग्रुप (युवतियां) में दामिनी घाघरे ने प्रथम, अदिति कुशवाह ने द्वितीय और कोमल शर्मा, पलक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी ग्रुप (युवक) ने दर्शन जै ने पहला, नितिन शर्मा और आकाश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शानदार ड्रेस पहनकर गरबा करने वाली ग्रुप की तनुश्री को पहला, खुशी पवार को दूसरा और दिशा खंडेलवाल को तीसरा पुरस्कार मिला। बी ग्रुप में गोयल पवार, पूजा गायकवाड़ और आभा अक्षय सोनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी ग्रुप में अजय पवार ने प्रथम, मीत संघवी ने द्वितीय और प्रतिक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।