पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिक्रमा मार्ग पर स्नान कर फैला रहे गंदगी

परिक्रमा मार्ग पर स्नान कर फैला रहे गंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताप्ती सरोवर के जल को साफ रखने के लिए नगर पालिका ने साबुन-शैंपू से स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। नियम तोड़ने वाले पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया है। अब लोग सरोवर का पानी बाल्टी में भरकर परिक्रमा मार्ग पर साबुन-शैंपू लगाकर स्नान करने लगे हैं। जिससे मंदिरों के सामने और परिक्रमा मार्ग पर पानी जमा हो रहा है। इससे मार्ग पर गंदगी भी फैल रही है। मंदिरों के सामने और परिक्रमा मार्ग पर गंदा पानी रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताप्ती सरोवर को साफ रखने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी लोग जागरूकता का परिचय नहीं दे रहे हैं। सरोवर में साबुन शैंपू से स्नान पर रोक लगने के बाद लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर बैठकर स्नान करना शुरू कर दिया है। परिक्रमा मार्ग से पानी निकासी के लिए जगह नहीं होने से यह पानी मार्ग पर जमा होता है।

परिक्रमा मार्ग पर नहाने से सरोवर में फैल रही गंदगी।

पहले गोमुख से निकलता था साफ पानी, अब पहुंच रहा गंदा

सरोवरसे छोटे ताप्ती मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई साल पुराना गोमुख बना हुआ है। बुजुर्गों के अनुसार गोमुख से ताप्ती सरोवर का पानी निकलकर पुराने ताप्ती मंदिर के सामने बने कुंड में पहुंचता था। गोमुख से निकलने वाले पानी का लोग आचमन करते थे। कई सालों से गोमुख से पानी निकलना बंद हो गया है। अब परिक्रमा मार्ग पर स्नान से फैल रहा गंदा पानी गोमुख के ऊपर पहुंच रहा है। इससे गोमुख के आसपास गंदगी हो रही है।

नगर संवाददाता. मुलताई

ताप्ती सरोवर के जल को साफ रखने के लिए नगर पालिका ने साबुन-शैंपू से स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। नियम तोड़ने वाले पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया है। अब लोग सरोवर का पानी बाल्टी में भरकर परिक्रमा मार्ग पर साबुन-शैंपू लगाकर स्नान करने लगे हैं। जिससे मंदिरों के सामने और परिक्रमा मार्ग पर पानी जमा हो रहा है। इससे मार्ग पर गंदगी भी फैल रही है। मंदिरों के सामने और परिक्रमा मार्ग पर गंदा पानी रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताप्ती सरोवर को साफ रखने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी लोग जागरूकता का परिचय नहीं दे रहे हैं। सरोवर में साबुन शैंपू से स्नान पर रोक लगने के बाद लोगों ने परिक्रमा मार्ग