पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान में चोरी, ले गए सोयाबीन और चना

मकान में चोरी, ले गए सोयाबीन और चना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गश्ती पुलिस ने पकड़ा अनाज से भरा ऑटो

रात में गश्त के दौरान पुलिस ने अनाज से लदा ऑटो पकड़ा। टीआई एसके सिंह ने बताया कि रात में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान ऑटो क्रमांक एमपी 48 आर 0332 में अनाज से भरे बोरे लदे हुए थे। ऑटो के ड्राइवर से अनाज के संबंध में पूछताछ की तो संतोषजनक जबाव नहीं दिया। इस स्थिति में पुलिसकर्मियों ने ऑटो को पकड़कर थाने में लाया। श्री सिंह ने बताया कि ऑटो के ड्राइवर सहित ऑटो में सवार दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार रात को हुई वारदात

नगर संवाददाता. मुलताई

प्रभात पट्‌टन रोड पर स्थित एक किसान के सूने मकान में शुक्रवार की रात पांच बोरे सोयाबीन और दो बोरा चना चुरा लिया। किसान ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

महावीर वार्ड निवासी रमेशचंद्र खंडेलवाल ने बताया कि प्रभात पट्‌टन रोड के किनारे उनका मकान हैं। मकान में खेती का समान और अनाज भरकर रखा है। सुबह जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे पांच सोयाबीन से भरे के बोरे और चने से भरे दो बोरे नदारद थे। श्री खंडेलवाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।