किसानों को बांटे प्रमाणपत्र
मुलताई. महतपुरके प्राथमिक सहकारी समिति ने किसानों को बीमा राशि के प्रमाण पत्र बांटे। सहायक प्रबंधक दिनेश रघुवंशी ने प्रमाण पत्रों का वितरण किया। समिति के अंतर्गत महतपुर के 202 किसानों को 23 लाख 47 हजार 782, माथनी के 96 किसानों को 8 लाख 74 हजार 636 रुपए, छिंदी के 167 किसानों को 12 लाख 17 हजार 410, हिवरा के 21 किसानों को 1 लाख 7 हजार, खड़कवार घाटबिरोली के 73 किसानों को 5 लाख 39 हजार, परसठानी के 61 किसानों को 3 लाख 55 हजार रुपए के प्रमाण पत्र दिए गए है।