कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
मुलताई. जनपदपंचायत के सभाकक्ष में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2014-15 के लिए बनी मतदाता सूची के दावे आपत्ति को लेने और उनका निराकरण करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राधिकृत कर्मचारी का दायित्व दिया गया है। तहसीलदार अशोक डेहरिया, एम तिवारी, मास्टर ट्रेनर आईके मालवीय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्व का निवर्हन करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी।