पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 अप्रैल तक काम पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

15 अप्रैल तक काम पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका के सभा कक्ष में सोमवार को प्रेसिडेंट इन कौंसिल बैठक में सदस्यों ने नगर के विकास के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए।

वार्डों में नाली सहित अन्य निर्माण कार्यों पर मोहर लगाते हुए सभी कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराने की बात कही। बैठक की शुरूआत नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने करते हुए सभी से नगर विकास में सहयोग करने की बात कही। इसके बाद सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बैठक में रखे प्रस्तावों की जानकारी दी। पीआईसी के सदस्य मनीष शर्मा, हनी खुराना, श्रवण नागले, राजू चोपड़े, अरूण साहू, बटनी बाई कड़वे और बरखा पठाड़े ने रूके हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इसके अलावा ताप्ती वार्ड, तिलक वार्ड, महावीर वार्ड भगतसिंह वार्ड में नाली निर्माण के लिए प्राप्त निविदा दर पर स्वीकृति दी। अधूरे पड़े मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य को परिषद की बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। जल आवर्धन योजना और सड़क नाली निर्माण की समयावधि समाप्त होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं होने पर अप्रैल 15 तक समयावधि बढ़ाने का निर्णय लिया।