सरपंच-पंचों को प्रमाण पत्र दिए
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में सरपंच और पंच पद पर निर्वाचित हुए उम्मीदवारों को सोमवार को प्रमाण पत्र दिए गए। रिटर्निंग आफिसर अशोक डेहरिया ने सभी को प्रमाण पत्र बांटे। श्री डेहरिया ने सरपंच, पंच के पदों का सरलीकरण करने के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की। गौरतलब है कि जनपद पंचायत क्षेत्र में 69 ग्राम पंचायत में से 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का चुनाव हुआ था। पांच ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। एक ग्राम पंचायत खड़कवार में सरपंच पद के लिए नामांकन जमा नहीं होने से सरपंच का पद रिक्त है।