पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक प्रबंधक पर राशि हड़पने का आरोप

सहायक प्रबंधक पर राशि हड़पने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेगांवके प्राथमिक सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक पर भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य अजाबराव देशमुख ने बीमा और बीज के अनुदान राशि हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम पंकज जैन से शिकायत पर राशि हड़पने वाले प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। श्री देशमुख ने बताया कि बघोली बुजुर्ग निवासी किसान आनंदराव को राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत खरीफ फसल की 23 हजार 274 रुपए की दावा राशि स्वीकृत हुई थी। सहायक प्रबंधक प्रकाश धाड़से ने आनंदराव को मात्र 13 हजार 274 रुपए का भुगतान किया। इसी प्रकार किसान नत्थू साबले की ऋण पुस्तिका में भी कांट छांटकर नत्थू की जगह सकुन परसराम का नाम दर्शाकर 30 हजार रुपए का ऋण दे दिया।





















श्री देशमुख ने बताया कि सहायक प्रबंधक ने यूरिया की बोरी बेचने में भी कालाबाजारी की है। किसान दशरया के पास तीन एकड़ जमीन है। सहायक प्रबंधक ने दशराया को 35 बोरी यूरिया बेच दिया। अजाबराव पिता दामू के नाम पर मात्र 1 हेक्टेयर 20 डिसमिल जमीन है इसके बाद भी वह पात्र नहीं होने के बाद भी कर्ज और खाद-बीज दे दिया है। श्री देशमुख ने बताया कि सहायक प्रबंधक ने वर्ष 2006 से 2014 तक कई रसीदों पर फर्जी हस्ताक्षर किए है। कई सदस्य पात्र नहीं होने के बाद भी उन्हें कर्ज दिया गया है। फर्जी डिमांड नोटिस जारी कर फर्जी एंट्री रजिस्‍टर में दर्ज की है। इस संबंध में सहायक प्रबंधक प्रकाश धाड़से का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। वह किसानों के खातों की जांच कराने को तैयार है।