पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्यक्ष बोलीं वार्डों में हो रही गंदगी, कचरे में खेलते हैं बच्चे

उपाध्यक्ष बोलीं- वार्डों में हो रही गंदगी, कचरे में खेलते हैं बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरको साफ रखने के लिए हम अभियान चला रहे हैं। इसके बाद भी इंदिरा गांधी, नेहरू और गांधी वार्ड में कचरे और गंदगी का डेर लगा हुआ है। गंदगी में बच्चे खेल रहे हैं। सफाई कर्मचारी पार्षदों के घरों के आसपास सफाई करके चले जाते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि इस ओर सफाईकर्मी आते नहीं है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। यह बात सोमवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम से कही। श्रीमती शिवहरे ने जमादार शेख अलीम से पूछा तो जमादार ने कर्मचारियों का अभाव बताया। शिकायत के बाद नपा सीएमओ ने जमादार को बुलाकर फटकार लगाते हुए दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।