- Hindi News
- ताप्ती सरोवर से मछलियों को नदी में छोड़ने का काम शुरू
ताप्ती सरोवर से मछलियों को नदी में छोड़ने का काम शुरू
ताप्तीसरोवर से मछलियों को निकालकर बेल नदी में स्थानांतरित करने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। सरोवर में मछलियों की तादाद बढ़ाने और आक्सीजन की कमी से मछलियां मरने लगी थी। मछलियों की जान बचाने के लिए मत्स्य विभाग ने नपा को सरोवर से मछलियों को निकालने का सुझाव दिया था। मत्स्य निरीक्षक एसके मालवीय और नपा के कर्मचारियों के नेतृत्व में सोमवार को सरोवर से मछलियां निकालने का काम शुरू हुआ। सरोवर से लगभग डेढ़ क्विंटल मछलियां निकाली गई। मछलियों को ले जाने के लिए ट्रक के पिछले हिस्से में अस्थाई टैंक बनाया गया था। श्री मालवीय ने बताया कि सरोवर की मछलियों को खेड़ली बाजार, बोरदही मार्ग पर स्थित बेल नदी में छोड़ा जाएगा।