पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहीं 150 छात्राएं

मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहीं 150 छात्राएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| कन्या स्कूल की छात्राएं अपने हाथों को हथियार बनाकर स्वयं की रक्षा करेगी। इसके लिए सोमवार से स्कूल परिसर में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। कक्षा 9 वीं और 11 वीं की 150 छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए मार्शल आर्ट सीखने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका सभी छात्राओं ने लाभ लेना चाहिए।