हरदौली जलाशय में चंदोरा से आएगा पानी
हरदौलीजल आवर्धन योजना के तहत बनने वाले जलाशय के लिए अधिग्रहित हुई जमीन का मुआवजा देने के लिए नपा के पास राशि नहीं है। ऐसे में जलाशय का निर्माण कार्य शुरू होता नजर नहीं रहा है। अब नपा पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चंदोरा जलाशय से पानी लाने की तैयारी कर रही है। सोमवार को पीआईसी की बैठक में यह प्रस्ताव लिया है। 20 करोड़ रुपए की हरदौली जल आवर्धन योजना में जलाशय का निर्माण कर इसका पानी नगर तक लाना है। जलाशय के लिए जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन अधिग्रहित जमीन के बदले किसानों को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा देना है। इतनी राशि नगर पालिका के पास नहीं है। ऐसे में जलाशय का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। अब नगर पालिका ने नगर की जल समस्या से निपटने के लिए चंदोरा जलाशय से पानी लाने का निर्णय लिया है। पीआईसी ने इस निर्णय पर मोहर लगा दी है। अब यह प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। कलेक्टर से अनुमति मिलते ही जलाशय से पानी लाने के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
16 साल पहले भी हरदौली जल आवर्धन योजना स्वीकृत हुई थी। तब इसकी लागत पांच करोड़ रुपए थे। निर्माण एजेंसी पीएचई को बनाया गया था। पीएचई ने इस योजना के तहत सीआई पाइप खरीदे थे। जिसमें से पाइप चोरी हो गए है।
मुलताई| नगर पालिका चंदोरा जलाशय से फिल्टर प्लांट तक लाएगी पानी।
फिल्टर प्लांट का काम जल्द पूरा करने नगरपालिका अध्यक्ष ने दिए निर्देश
नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि हरदौली जलाशय योजना के तहत बनने वाले जलाशय के लिए अधिग्रहित हुई जमीन की मुआवजा राशि के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक राशि का इंतजाम नहीं हो जाता है तब तक पानी के लिए चंदोरा जलाशय से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। हरदौली जल आवर्धन योजना के तहत बनने वाले फिल्टर प्लांट और टंकी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए है।
ऐसे लाएंगे चंदोरा जलाशय से पानी, फिर होगा सप्लाई
नगरसे चंदोरा जलाशय की दूरी लगभग 12 किमी है। जलाशय से पाइप लाइन के माध्यम से पानी हरदौली जल आवर्धन योजना के तहत बन रहे फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। जहां पानी फिल्टर होने के बाद योजना के तहत बन रही दो टंकियों में संग्रहित होगा। टंकी से नगर में पानी सप्लाई किया जाएगा।
जल आवर्धन योजना