पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिन नंबर नहीं था, तीन में से दो टेंडर निरस्त

टिन नंबर नहीं था, तीन में से दो टेंडर निरस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की पूर्व परिषद द्वारा खरीदे गए 50 लाख रुपए के 90 एलईडी लाइट मामले की जांच शुरू हो गई है। लाइट खरीदी मामले की जांच के लिए कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने टीम का गठन किया है। बुधवार को एसडीएम पंकज जैन सहित टीम के सदस्य जांच करने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जांच के दौरान लाइट खरीदी मामले में अनियमितता सामने रही है।

दोपहर में एसडीएम श्री जैन, पीडब्ल्यूडी उपसंभाग के एसडीओ, विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री जांच के लिए नपा कार्यालय पहुंचे। श्री जैन ने लाइट खरीदी के दस्तावेजों और स्टोर रूम में रखे एलईडी लाइट देखे। दस्तावेजों के आधार पर खुलासा हुआ कि तीन प्रतिष्ठानों ने टेंडर डाले थे। तीन में से दो टेंडर में टिन नंबर नहीं था। जिससे दोनों टेंडर को निरस्त कर दिया गया। केवल टीटी नगर अल्फा इंटर प्राइजेस का टेंडर पूर्व परिषद ने मंजूर कर लाइट खरीदी की।

टेंडर में जो निर्धारित मापदंड दिए गए थे उनका पालन नहीं होना भी पाया गया है। एसडीएम ने नपा कर्मचारी दुर्गा सिंह चंदेल, भागचंद अहिरवार, अर्जुन पिपले से भी पूछताछ की और नपा सीएमओ को तीनों कर्मचारियों को बयान देने के लिए तहसील कार्यालय भेजने के निर्देश दिए।

प्रस्ताव लेने वाले पूर्व पार्षदों को नोटिस

एलईडीलाइट खरीदी के लिए 29 जून 2013 को पीआईसी की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सहित पीआईसी के छह पार्षदों ने प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव पारित करने वाले पूर्व पार्षदों को नोटिस जारी कर एसडीएम कोर्ट में बयान देने के लिए बुलाया गया है। एसडीएम ने बताया कि अभी मामले से संबंधित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जिससे अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है।

मुलताई| नपा द्वारा खरीदे गए एलईडी लाइट की जांच करते एसडीएम।