गजानन महाराज की पालकीयात्रा निकाली
नगरमें बुधवार को गजानन महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ताप्ती तट स्थित गजानन महाराज मंदिर और राम मंदिर में सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गजानन महाराज का दूध, शहद, घी आदि से महा अभिषेक किया।
गजानन मंदिर में पं. प्रणय जोशी, मिलिंद पौनीकर और बालू चौबे के मार्गदर्शन में महाभिषेक हुआ। महाभिषेक के बाद महाआरती हुई। इसके बाद गजानन महाराज मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ पालकीयात्रा निकली। पालकीयात्रा ताप्ती परिक्रमा, फव्वारा चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए निकली। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पालकी में रखी गजानन महाराज की प्रतिमा का पूजन किया। प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा गजानन मंदिर पहुंची। आरती के बाद भंडारा किया। परंपरानुसार भाकर (रोटी), बेसन और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। प्रकटोत्सव में बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से भी भक्त आए थे। राम मंदिर में नवयुवक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सभा ने उत्सव मनाया। गजानन महाराज के चरित्र पर कीर्तन हुआ।
सारनी| शेगांवके संत श्री गजानन महाराज का प्रकट दिनोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीजी का विशेष अभिषेक किया गया। शहर के मंगल भवन में दिन भर कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान विजय ग्रंथ का परायण किया गया। भंडारे में टिक्कड़ और चटनी का प्रसाद भी बांटा गया। संत श्री गजानन महाराज के प्रकट दिनोत्सव की शुरुआत बुधवार को सुबह 6 बजे काकड़ आरती के साथ हुई। काकड़ आरती में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गजानन महाराज का आह्वान किया गया। सुबह साढ़े सात बजे मुख प्रक्षालन और पाद पूजन किया गया। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच श्री गजानन महाराज सेवा मंडल के सदस्यों ने पूजन किया। इसके बाद सुबह 9 बजे से श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण किया। दोपहर 12 बजे से मध्यान्ह आरती हुई। कार्यक्रम का समापन शाम 5.30 बजे आरती के साथ हुआ।
विजय ग्रंथ का पारायण, िटक्कड़ का बंटा प्रसाद
मुलताई| गजानन महाराज के प्रगटोत्सव पर धूमधाम से निकली पालकी यात्रा
आस्था-श्रद्धा